अशोकनगरः अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर के साथ पूरे प्रदेश में विभिन्न जगहों पर योग का आयोजन किया गया। इस कड़ी में अशोकनगर जिला जेल में योग का आयोजन किया गया। यहां समाज सेवी संस्था ने जेल में सजा काट रहे कैदियों को स्वस्थ रहने के लिए योग कराया गया।
इस खबर को पढ़कर आपको लग रहा है कि यह सामान्य खबर है। लेकिन इस योग शिविर में खास बात यह रही कि यहां पुरुष कैदियों के साथ महिला कैदियों ने भी योग किया। हालांकि महिला कैदियों का योग करना इस बात के लिए खास बनाता है कि उन्होंने घूंघट में योग किया।
कैदियों को बताया गया योग का महत्व
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में योग अभियान के तहत कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिला जेल में सजा काट रहे कैदियों को भी योग की महत्वता बताई गई। साथ ही योग से किस तरह मानसिक स्थिति में होने वाले सुधार और स्वास्थ्य जीवन जीने में सहायक है यह भी बताया गया।
घूंघट में महिलाओं ने किया योग
योग दिवस के दौरान नेशनल बुशू खिलाड़ी भूरक्षा दुबे जिला जेल पहुंचे। उन्होंने यहां महिला कैदियों को योग कराया। इस योगाभ्यास के बीच खास बात यह रही कि महिला कैदियों ने घूंघट किया हुआ था। उन्होंने बिना घूंघट हटाए ही योग किया जो चर्चा का विषय बना।
योग दिवस पर एमएलए की कहावत पर हंसी ठहाके
इस बीच योग दिवस का मुख्य आयोजन जिले के उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया। लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने अनोखा तरीका चुना। विधायक बोले कि पहला सुख निरोगी काया... दूसरा सुख घर में माया... तीसरा सुख कुलवंती नारी... चौथा सुख बेटा आज्ञाकारी। इसके बाद आगे कहा कि निरोगी वाला कर लो बाकि तो आप लोग देख ही रहे हो, कोई कहां जा रहा है। बेटा मोबाइल नहीं छोड़ रहा है। इसी बात पर कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी, जनप्रतिनिधि हंसी ठहाके लगे।

You may also like
वीडियो राशिफल में देखे नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य के मामले में आज किन राशियों को मिलेगी सफलता, जानें सभी 12 राशियों का हाल
सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों को मिलेगा मालव्य राजयोग का लाभ बढ़ेगी आय और सम्मान, वीडियो राशिफल बाकि राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
पढ़े-लिखे मूर्खो बच्चो को बोर्नविटा, कॉम्पलैन नही हल्दी वाला दूध दीजिये क्योंकि इसके 15 अद्भुत फायदे है
'अब मैं अब एक लड़की हूं, वह मुझसे शादी करेगा' जबरन लड़की बनाए गए मुस्लिम युवक की आपबीती सुनकर दंग रह जायेंगे आप
DSP बनकर गांव लौटा बेटा, खेत में काम कर रही मां को देख दौड़ पड़ा गले लगाने, फिर जो हुआ वह था अद्भुत