Next Story
Newszop

आज का मिथुन राशिफल, 22 जुलाई 2025 : सुख और आनंद पाएंगे, दिन सकारात्मक रहेगा

Send Push
Gemini Horoscope 22 July, 2025:

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल :
आज मंगलवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए व्यवसाय और करियर के क्षेत्र में अवसरों की सौगात लेकर आया है। आपकी राशि में गजकेसरी योग का बनना आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कोई अप्रत्याशित और लाभदायक डील आज मिल सकती है। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आपका आज पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। आप अपने कार्यक्षेत्र में अपेक्षित परिणाम प्राप्त करेंगे, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जो लोग नई नौकरी या पदोन्नति के प्रयास में हैं उनको आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। पुराने मित्र और संपर्क से भी आपको आज फायदा मिल सकता है।



आज मिथुन राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में आज सुख और आनंद पा सकते है। घर का वातावरण आज सकारात्मक रहेगा और आप भाई बहनों के बीच तालमेल बनाए रख पाएगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र का आगमन होने से खुशी का माहौल बन सकता है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। किसी पारिवारिक योजना में जीवनसाथी का सहयोग महत्वपूर्ण हो सकता है। लव लाइफ के मामले मे भी आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें।



आज मिथुन राशि की सेहत : स्वास्थ्य के मामले में मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप दिनभर जोश और उत्साह से परिपूर्ण बने रहेगे। लेकिन आपके लिए सलाह है कि आज स्वाद के चक्कर में सेहत की अनदेखी न करें।



आज मिथुन राशि के उपाय : आपको आज उपाय के तौर पर भगवान शिव का शहद से अभिषेक करना चाहिए और महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए।
Loving Newspoint? Download the app now