जीवनदान के बाद तेज शुरुआत

पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान को पहले ओवर में जीरो के स्कोर पर जीवनदान मिला। इसके बाद पाकिस्तान ने अटैक करना शुरू कर दिया। दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ फखर जमां ने दो चौके मारे।
हार्दिक ने दिलाई पहली सफलता

भारतीय टीम को हार्दिक पंड्या ने पहली सफलता दिलाई। उन्होंने तीसरे ओवर में फखर जमां को आउट किया। धीमी गति की गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन ने कैच लपका। थर्ड अंपायर ने जब आउट दिया तो फखर को विश्वास ही नहीं हुआ।
72 रनों की साझेदारी
फखर के आउट होने के बाद भी पाकिस्तान ने तेजी से रन बनाना जारी रखा। फरहान और सईम अयूब को जीवनदान भी मिले। इस बीच फरहान ने 34 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। दोनों के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई। 10 ओवर के बाद पाकिस्तान ने 91 रन बना लिए थे और भारत प्रेशर में दिख रहा था।
साहिबदाजा फरहान का गन सेलिब्रेशन

पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी लगाई। अक्षर की गेंद पर छक्का लगाकर वह पचासे तक पहुंचे। इसके बाद बल्ले के गन की तरह दिखाकर उन्होंने अर्धशतक का जश्न मनाया।
11 से 16 ओवर के बीच बाउंड्री नहीं

भारतीय गेंदबाजों ने 11वें ओवर में कमबैक की शुरुआत की। 11वें से 16वें ओवर के बीच पाकिस्तान एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाया। इस दौरान तीन विकेट भी गिरे। 17वें ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 129 रन था।
आखिरी तीन ओवर में 42 रन बने

18वें ओवर से पाकिस्तान ने अटैक शुरू कर दिया। इस ओवर में 17 रन बने। बुमराह के 19वें ओवर में 11 जबकि हार्दिक के अंतिम ओवर में 14 रन बने। फहीम अशरफ ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को 171 रनों तक पहुंचा दिया। साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 58 रनों की पारी खेली।
पहली गेंद से भारत हावी
अभिषेक शर्मा ने पहली ही गेंद पर शाहीन अफरीदी को छक्का मार दिया। यहां से भारतीय टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दूसरे और तीसरे ओवर में गिल ने चार चौके मारे। पावरप्ले के हर ओवर में गिल और अभिषेक ने बाउंड्री लगाई। पहले 6 ओवर में भारत ने बोर्ड पर 69 रन टांग दिए।
भारतीय ओपनर से पाकिस्तानी की भिड़ंत

पहले ओवर में अभिषेक शर्मा और शाहीन अफरीदी के भिड़ंत हुई। इसके बाद शुभमन गिल ने शाहीन को चौका लगाने के बाद सुनाया। 5वें ओवर में जब गिल ने रऊफ को चौका मारा तो उसने भिड़ने की कोशिश की। अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला और अंपायर को बीच बचाव करना पड़ा।
24 गेंद पर अभिषेक की फिफ्टी

भारतीय टीम के अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 24 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया। उन्होंने पहले विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ शतकीय साझेदारी बनाई। 10वें ओवर में शुभमन गिल 47 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।
सूर्या का खाता नहीं खुला

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का खाता नहीं खुल पाया। अभिषेक भी 74 रन बनाकर आउट हो गए। संजू सैमसन स्ट्रगल कर रहे थे। वह 17 गेंद पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान भारत की रन गति थोड़ी धीमी हो गई।
You may also like
ऋषभ शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे ऋतिक रोशन
दूध हुआ सस्ता! GST कटौती के बाद क्या है आपके शहर में नई कीमत?
फ़रहान का गन सेलिब्रेशन, अभिषेक की शाहीन और रउफ़ से भिड़ंत: भारत-पाकिस्तान मैच के 5 विवाद
भारत से हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आग़ा ने टीम के प्रदर्शन पर क्या कहा?
ऑपरेशन व्हाइट बॉल : पाकिस्तान को जमकर धोने के बाद बोले अभिषेक, 'उन्हें सबक सिखाया'