हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी की सारी रस्मों के बाद जूता चुराई में साली ने जीजा से ऐसी डिमांड कर दी, जिससे दूल्हा गुस्सा हो गया और दुल्हन के ही सामने अंगूठी और माला फेंक कर चला गया। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। बिना दुल्हन के ही बारात मथुरा लौट गई।
7 नवंबर को हाथरस जिले के सहपऊ क्षेत्र के एक गांव में मथुरा के सुरीर क्षेत्र से बारात आई थी। बारात की खूब खातिरदारी की गई और शादी की सारी रस्में शुरू हुईं। जूता चुराई के दौरान दुल्हन की बहन यानी साली ने दूल्हे से पांच हजार रुपये नेग मांग लिए। इस पर दूल्हा पांच सौ रुपये देने पर अड़ा रहा। काफी देर तक नेग को लेकर बातचीत चलती रही। आखिर में दूल्हा गुस्सा होकर दुल्हन के सामने अंगूठी और माला फेंक कर चला गया। दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन का पारा चढ़ गया और उसने शादी से इनकार कर दिया।
दुल्हन के शादी के इनकार की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, तो परिजन उसको मनाने में जुट गए। काफी कोशिश के बाद भी दुल्हन ने किसी की नहीं सुनी। जब दुल्हन नहीं मानी तो दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। शादी की दावत और खर्च का भुगतान किया गया। इसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात मथुरा लौट गई। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कोई जानकारी होने से इनकार किया है।

You may also like

धर्मेंद्र ने जब बीकानेर से लड़ा लोकसभा चुनाव तो दोनों बेटों ने किया था प्रचार, जीतकर सांसद बने तो गुमशुदा के पोस्टर भी लगे

ऑपरेशन ट्रैकडाउन में हरियाणा पुलिस की बड़ी सफलता: रोहित गोदारा गैंग के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Actor Dharmendra Passed Away: 89 साल की उम्र में एक्टर धर्मेंद्र का निधन, सांस की बीमारी के कारण अस्पताल में थे भर्ती

दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल कार का कौन है असली मालिक? हरियाणा के गुरुग्राम से पुलवामा तक कनेक्शन, जानें

नसों सेˈ कॉलेस्ट्रोल को निचोड़कर निकाल देगी यह चाय, तुलसी और अदरक से बनने वाली इस हर्बल टी की रेसिपी जानें यहां﹒