Next Story
Newszop

UP में गूंगी बच्ची के साथ ऐसा घिनौना रेप प्राइवेट पार्ट पूरी तरह डैमेज, डॉक्टर को लगानी पड़ी दो नलियां, 3 दिन से नहीं आया है होश

Send Push

यूपी के रामपुर जिले में 11 साल की बच्ची से बर्बरतापूर्ण तरीके से रेप किया गया है। 11 साल की दलित बच्ची दिव्यांग है। उसका मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

दरिंदे ने उसके साथ ऐसी दरिंदगी की है कि 3 दिन हो गए अब तक होश नहीं आया है। डॉक्टर का कहना है कि अभी कितना समय लगेगा कह नहीं सकते।

प्राइवेट पार्ट डैमेज

बच्ची के पूरे शरीर पर 17 जगह दांतों के काटने के निशान हैं। प्राइवेट पार्ट डैमेज हो गया है। टॉयलेट के लिए पेट के रास्ते डॉक्टर को दो नलियां लगानी पड़ी है। डॉक्टर का कहना है कि उसको अभी अगले 3 महीने ऐसे ही रहने होंगे। आरोपी व्यक्ति की पहचान दान सिंह के रूप में हुई है। उसने लड़की के दिव्यांग और मानसिक रूप से कमजोर होने का फायदा उठाते हुए ये सब किया। उसे लगा कि बच्ची बोल नहीं पाती है तो उसकी पहचान भी नहीं हो पाएगी। वह पकड़ा नहीं जाएगा।

जानिए पूरा मामला

रामपुर जिले के सैफनी थाना इलाके में 15 अप्रैल की शाम 11 साल की बच्ची अपनी बहन के साथ खेत में उपले लेने गई थी। लेकिन वह लापता हो गई। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की। 16 अप्रैल की सुबह बच्ची एक खेत में बेहोशी की हालत में मिली। उसके शरीर पर काटने के निशान थे। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। बच्ची को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसी गांव के दान सिंह को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है।

Loving Newspoint? Download the app now