हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष स्थान है, जिसे हर साल चार बार मनाया जाता है। इनमें से दो प्रमुख नवरात्रि चैत्र और शारदीय होती हैं, जबकि दो गुप्त नवरात्रि होती हैं। गुप्त नवरात्रि का उद्देश्य विशेष इच्छाओं की पूर्ति और गुप्त सिद्धियों की प्राप्ति है। आषाढ़ माह में आने वाली गुप्त नवरात्रि इनमें से एक है। आइए जानते हैं आषाढ़ नवरात्रि के मुहूर्त, पूजा विधि और इसके महत्व के बारे में।
गुप्त नवरात्रि की तिथियाँ
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का आरंभ 26 जून 2025 से होगा और यह 04 जुलाई 2025 तक चलेगा। इस बार यह पर्व पूरे 9 दिनों तक मनाया जाएगा। घटस्थापना का मुहूर्त 26 जून की सुबह 05:25 से 06:58 तक है, जबकि अभिजीत मुहूर्त 11:56 से 12:52 तक रहेगा।
शुभ मुहूर्त
कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 05:28 से 07:10 तक है। अभिजीत मुहर्त का समय सुबह 11:58 से दोपहर 12:54 तक है।
पूजा का महत्व
गुप्त नवरात्रि के दौरान, दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है, जिनमें मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी शामिल हैं। इनकी उपासना से जातक को विशेष सिद्धियां प्राप्त होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में पूजा करने से ग्रह बाधाएं, नजर दोष, कुंडली के दोष और तंत्र बाधाएं दूर होती हैं।
You may also like
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज : राधा यादव के साथ वो बातचीत, जिसने स्मृति मंधाना को शतक में मदद की
पति और बेटे 'जॉय' संग देवोलिना पहुंचीं गुवाहाटी के भीमाशंकर धाम, बोलीं- दर्शन कर धन्य हो गई
पानी के टैंक में मिली जल शक्ति विभाग के कर्मचारी की लाश
मुख्यमंत्री साय ने सुनी 'मन की बात' की 123वीं कड़ी
चक्की मोड़ पर फिर गिरा मलबा, राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर यातायात बाधित