Next Story
Newszop

Birthday Special: जाने सौरव गांगुली की कुल नेटवर्थ, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दर्ज हैं उनके नाम खास रिकॉर्ड

Send Push

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दादा के नाम से पहचान रखने वाले सौरव गांगुली का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 08 जुलाई, 1972 को कोलकाता में हुआ था। आज वो अपना 53वां जन्मदिन मना रहे है। सौरव गांगुली ने अपने शानदार खेल के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है।

जाने कितनी हैं उनकी संपत्ति
जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली की कुल नेट वर्थ करीब 700 करोड़ होने का अनुमान है। उनकी लंदन, कोलकाता और देश के अन्य शहरों में कई संपत्तियां हैं।

खेल चुके हैं हर फार्मेट में
वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया की ओर खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल के माध्यम से लगभग 16.79 करोड़ रुपए कमाए हैं। बाएं के हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज करवाए हैं।

pc- peptechtime.com

Loving Newspoint? Download the app now