इंटरनेट डेस्क। अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया। उन्होंने बिहार के गोपालगंज के बेलसंड में घर पर ही अंतिम सांस ली। वे 89 साल की थीं और बीते कुछ समय से बीमार थीं। मां के अंतिम समय में पंकज उनके साथ थे। त्रिपाठी परिवार ने एक बयान में कहा, हमें बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया है।
बताया जा रहा हैं कि पंकज त्रिपाठी की मां कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने अपने परिवार के बीच, नींद में शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी उनके साथ थे। परिवार ने इस दुख की घड़ी में निजता बनाए रखने की अपील की है और सभी से अनुरोध किया है कि वे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।
उनका अंतिम संस्कार शनिवार बेलसंड में किया गया, जिसमें परिवार, रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए। पंकज त्रिपाठी अपनी मां के बहुत करीब थे। वह अक्सर कहते थे कि उनकी मां ने उन्हें अनुशासन, विनम्रता और दया सिखाई।
pc- etv bharat
You may also like

दो मुस्लिम भाई और एक हिंदू लड़की, पहले शाहरुख और फिर अजहर! इश्क, निकाह और शोषण की कहानी

गुड न्यूज! 6 प्रॉजेक्टों को पूरा करने की तैयारी, यमुना अथॉरिटी के हाथ कमान, 6 हजार खरीदारों को बड़ी राहत

Bank Jobs 2025: इंडियन बैंक में फायर सेफ्टी ऑफिसर की भर्ती, कोई एग्जाम नहीं, 40 साल वाले भी योग्य

Jale Voting Live: जाले में क्या जीत का चौका लगाएंगे मंत्री जीवेश? वोटिंग का लाइव अपडेट यहां देखिए

पैर कीˈ नस चढ़ने से हैं परेशान? अपनाएं ये 6 उपाय तुरंत ठीक हो जाएगा नसों का दर्द व खिंचाव﹒




