इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजनीति में इस समय बयानों की बाढ़ आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। मदन राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत इन दिनों अपने ही आलाकमान से खासे परेशान हैं, क्योंकि आलाकमान अब गहलोत के विरोधी माने जाने वाले सचिन पायलट को तरजीह दे रहा है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राठौड़ ने कहा- अशोक गहलोत को अब यह डर सता रहा है कि यदि पार्टी आलाकमान ने सचिन पायलट को ही राजस्थान का भविष्य मान लिया तो उनकी राजनीति लगभग खत्म मानी जाएगी। इसी भय के चलते वे किसी भी हद तक जाकर बयानबाजी कर रहे हैं, ताकि आलाकमान की नजरों में खुद को जिंदा रख सकें।
भाजपा नेता ने चुटकी लेते हुए कहा कि गहलोत को दूसरों के घर में झांकने से पहले अपना घर देखना चाहिए। अगर वे अपने संगठन और पार्टी के भीतर झांकेंगे तो उन्हें खुद समझ में आ जाएगा कि असली हालात क्या हैं।
pc- ndtv raj
You may also like
वक्फ कानून के खिलाफ विपक्ष की हुंकार से भाजपा परेशान : मृत्युंजय तिवारी
हमेशा जनता को अपने दिल में सबसे पहले रखें : शी चिनफिंग
पंकज त्रिपाठी ने टीम को खिलाए लखनऊ के स्वादिष्ट आम, सेट पर छाई मस्ती!
भाजपा और 'आप' एक ही सिक्के के दो पहलू : देवेंद्र यादव
जीतू पटवारी पर FIR के बाद गरमाई राजनीति; अशोकनगर में बड़े आंदोलन की तैयारी, प्रदेश कांग्रेस दिग्गज होंगे शामिल