इंटरनेट डेस्क। अभिनेता अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार शूरा को गुरुवार, 4 अक्टूबर को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार, 5 अक्टूबर को शूरा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया।
अरबाज और शूरा ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेबी गर्ल का स्वागत किया है। फैंस कपल को बेटी के जन्म की बधाई दे रहे हैं। वहीं अरबाज के भाई और एक्टर सलमान खान भी इस खुशी का जश्न मनाने के लिए पनवेल फार्महाउस से वापस आ रहे हैं।
अरबाज और शूरा ने हाल ही में सितारों से सजी गोद भराई पार्टी का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में पूरा खान परिवार और कुछ मशहूर हस्तियां शामिल हुईं थीं। सलमान खान भी इस इवेंट में अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर शामिल हुए थे।
pc- patriak news
You may also like
मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी
स्वास्थ्य विभाग गांवों में जाकर करेगा कुष्ठ रोगियों की पहचान : शशि
कला संस्कृति से जुड़े लोग हमेशा रहते हैं खुश : अजय नाथ
मंत्री ने की छात्रवृत्ति वितरण की उच्चस्तरीय समीक्षा
सुहागरात पर दूल्हे ने खराब कर दिया` दुल्हन का मूड, बोलीः नामर्द है पति, फिर जेठ ने…