इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। दोनों ईंधनों की कीमतों में आज भी कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में दोनों ही ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। यहां पेट्रोल की आज औसत कीमत 105.69 रुपए प्रति लीटर है, यहां पर कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं डीजल की औसत कीमत 91.08 रुपए प्रति लीटर है। कल से लेकर अब तक प्रदेश में डीजल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।
देश के प्रमुख महानगरों में ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें
देश के प्रमुख में दोनों ईंधनों की कीमतों मेें भी गुरुवार को कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए, डीजल 87.62 प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 100.76 , डीजल 92.35 , कोलकाता में पेट्रोल 104.95 , डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है।
मार्च 2024 में सरकारी तेल कंपनियों ने किया दोनों ईंधनों की कीमतों बदलाव
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि लम्बे समय से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। अन्तिम बार मार्च 2024 में सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बड़ा बदलाव किया गया था। इसके बाद लोगों को कोई बड़ी राहत नहीं दी गई है।
PC:kalingatv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
'VVIP' Party To Compete With 'VIP' In Bihar : बिहार में 'वीआईपी' को टक्कर देने के लिए 'वीवीआईपी' पार्टी, क्या मुकेश सहनी के लिए परेशानी खड़ी कर पाएंगे प्रदीप निषाद?
शारीरिक कमजोरी में असरदार औषधि 'बला', मांसपेशियों और नसों को देती है मजबूती
मुग्धा गोडसे ने राहुल देव संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, बोलीं- '12 साल…'
PNB के बाद अब इस बैंक ने भी किया अपने ग्राहकों को खुश, अकाउंट में जीरो बैलेंस रखने पर अब नहीं लगेगा कोई चार्ज
टेस्ट तो छोड़िए, कोंस्टास अभी फर्स्ट क्लास लेवल पर अपना खेल समझने की कोशिश कर रहे हैं : माइकल हसी