जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब युवक सूरज माली पर हुए जानलेवा हमले को लेकर भाजपा विधायक अर्जुनलाल जीनगर को निशाने पर लिया है। अशोक गहलोत ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने इस संबंध में कहा कि राजस्थान में चारों ओर अराजकता का माहौल बन चुका है। बलात्कार, हत्या, चोरी, डकैती जैसे क्राइम आम हो गए हैं।
चिंताजनक ये है कि अब भाजपा विधायक ही गुंडागर्दी में शामिल हो रहे हैं। चित्तौड़गढ़ के कपासन में भाजपा विधायक अर्जुनलाल जीनगर को पानी के लिए किया गया चुनावी वादा याद दिलाने पर युवक सूरज माली पर जानलेवा हमला भाजपा राज में लोकतंत्र की हत्या की नई तस्वीर है। पीड़ित युवक के 25 से अधिक फ्रैक्चर आए हैं। युवक की स्थिति ऐसी है कि अभी तक डॉक्टर ऑपरेशन नहीं कर पा रहे हैं।
क्या भाजपा विधायकों से सवाल पूछने पर आमजन की जान लेने का प्रयास किया जाएगा? क्या पुलिस ऐसे विधायक पर कार्रवाई करने की हिम्मत जुटा पाएगी? पुलिस ने अभी तक इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। कल मैं कपासन पहुंचकर पीड़ित के परिजनों से मुलाकात करूंगा।
PC:newstak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
कृतज्ञता सकारात्मक दुनिया की नींव, जानें विश्व आभार दिवस का महत्व?
एच-1बी वीजा पर व्हाइट हाउस का स्पष्टीकरण, नया शुल्क केवल नए वीजा पर, रिन्यूअल पर नहीं (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)
पटना के व्यवसायी की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत
विश्व कप 2025 के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का किया समर्थन
2047 तक सत्ता में नहीं आएंगे कांग्रेस-सपा-राजद : यूपी डिप्टी सीएम केशव मौर्य