जयपुर। फलोदी में रविवार को हुए सड़क हादसे के बाद राजस्थान में आज एक और बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। आज राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में सात लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
खबरों के अनुसार, आज हरमाडा स्थित लोहामंडी रोड पर अनियंत्रित डंपर ने 10 गाड़ियों को टक्कर मारी। इससे अब तकलोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। इस सड़क हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। सड़क दुघर्टना में घायल लोगों को अस्पताल भिजवाया गया है।
घायलों में कई लोगों की गंभीर स्थिति बताई जा रही है। इससे मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। यहां पर बचाव कार्य जारी है और एंबुलेंस व क्रेन मौके पर मौजूद हैं। ट्रैफिक जाम हो गया है। इसी कारण इसे मुख्य सड़कों से डायवर्ट किया गया है।
पुलिस ने सड़क हादसे को लेकर बताया किघटना दोपहर लगभग 1 बजे के आसपास हुई। डंपररोड नंबर 14 हाईवे पर चढ़ने की तरफ जा रहा था। इसी दौरानब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसके बाद बेकाबू डंपर लोहामंडी इलाके से गुजरते हुए सामने चल रही कारों, ऑटो और दोपहिया सहित लगभग 10 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
PC:khaskhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

इंदौर में आधी रात 'ऑपरेशन क्लीन', राऊ में ज्वलनशील केमिकल और 40 हजार टायरों का अवैध भंडारण, 10 फैक्ट्रियों पर ताला

बिहार में अजगर की दहशत: 20 फीट लंबा अजगर पकड़ा गया

ऑस्ट्रेलिया में नहीं चला सूर्या का बल्ला तो टीम इंडिया से हो जाएगी छुट्टी, 2026 में ये खिलाड़ी होगा भारत का नया कप्तान

बोनी कपूर की सास सत्ती विनोद खन्ना पर भड़की थीं, कहा था- ऐसे मुश्किल आदमी के लिए पत्थर का शरीर बनाना पड़ता है

भारत की मजबूत लोकतांत्रिक नींव के कारण दुनिया निवेश के लिए आकर्षित हो रही है : लोकसभा अध्यक्ष




