जयपुर। पांच कृषि विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार और आरएसएस पर निशाना साधा है। प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने इस संबंध में एक खबर को पोस्ट कर सरकार पर तीखा प्रहार किया है।
डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि अब तो अखबार भी स्पष्ट लिखने लगे हैं कि भाजपा का शासन और संवैधानिक पद केवल मुखौटा मात्र हैं... पर्दे के पीछे से सारे निर्णय नागपुर से होते हैं। सत्ता की बागडोर सीधे-सीधे संघ के हाथों में हैं, इसीलिए आज उच्च शिक्षण संस्थान आरएसएस के विचार-प्रसार केंद्र बनते जा रहे हैं।
भाजपा के शासन में शिक्षण संस्थानों में नियुक्तियां मेरिट के आधार पर नहीं, मनुवादी विचारधारा के आधार पर होती है। नतीजन शिक्षा संस्थानों पर सांप्रदायिकता की गिरफ्त गहरी होती जा रही है, कैंपस राजनीतिक षड्यंत्र और आरएसएस के शस्त्र पूजन का केंद्र बन रहे हैं। शाखाओं से निकली नफरत झूठे नैरेटिव गढ़कर भारत के भविष्य को बर्बाद करने में लगी है।
PC:bhaskarenglish.
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
इन 4 आदतों वाली लड़कियों बनती हैं बेकार पत्नियां कर` देती हैं घर और परिवार को बर्बाद
आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 19 अक्टूबर 2025 : वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों क लिए आज का दिन लाभदायक, बुधादित्य योग का मिलेगा फायदा जानें अपना आज का भविष्यफल
शिव अभरण सरोवर 5100 दीपों से हुआ जगमग, सेल्फी पॉइंट आकर्षण का रहा केंद्र
केला है दुनिया का सबसे बड़ा डॉक्टर केले के पास` हर बीमारी का इलाज जानिए विस्तार से
महिला के हुए जुड़वा बच्चे दोनों के पिता निकले अलग` अलग मर्द एक ही रात बनाए थे दोनों से संबंध