Next Story
Newszop

Rajasthan: लॉ एंड ऑर्डर को लेकर गहलोत ने सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा-मुख्यमंत्री अब कब जिम्मेदारी लेना सीखेंगे

Send Push

जयपुर। पूर्व अशोक गहलोत ने अजमेर जिले के किशनगढ़ में लूट के इरादे से एक विवाहिता की हत्या की घटना को लेकर अपना रोष प्रकट किया है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। इस संबंध में गहलोत ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि ये तो प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर का हाल है। चाहे खास हो या आम कोई भी सुरक्षित नहीं है। जंगलराज के नारे के साथ लोगों को भडक़ा कर वोट मांगने वाली भाजपा अब लॉ एंड ऑर्डर के नाम पर चुप्पी साधे हुए है।

इस प्रकार से इतना संगीन मर्डर हो जाना दिखाता है कि सरकार का इकबाल समाप्त हो चुका है। कोई भी कहीं भी अब इस प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जो कि स्वयं गृह मंत्री हैं अब कब जिम्मेदारी लेना सीखेंगे? जनता बेहद दुखी, परेशान और असुरक्षित है।

PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now