इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के बागपत के अमीनगर सहाय क्षेत्र में अब एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर एक बार तो आपको भी विश्वास नहीं होगा। यहां सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में 43 वर्षीय एक महिला अपने से 20 साल छोटे शादीशुदा रिश्ते के भांजे से प्यार कर बैठी। महिला के 19 साल का बेटा और 17 साल की बेटी भी है।
प्यार को परवान चढ़ाने के लिए दो सप्ताह पहले महिला और उसका भांजा घर से फरार होकर राजस्थान के भिवाड़ी पहुंच गए। पुलिस एक होटल से अब दोनों को बरामद कर लिया है।
खबरों के अनुसार, 43 वर्षीय एक महिला का विवाह पड़ोसी गांव में हुई थी। विवाह के बाद से ही महिला का अपनी बहन के यहां आना-जाना शुरू हो गया। इस दौरान महिला का 23 वर्षीय रिश्ते के भांजे के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। परिजनों को इस बात की भनक लगने पर उन्होंने दोनों पर बंदिश लगानी शुरू कर दी। जिसके बाद दो सप्ताह पूर्व महिला अपने प्रेमी भांजे के साथ घर से फरार हो गई।
महिला का भांजे के साथ चार सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
बताया जा रहा है कि महिला का उसके भांजे के साथ पिछले चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की चर्चा आस-पड़ोस में भी हो रही थी। बाद में परिवार के लेागों ने महिला पर बंदिशें लगानी शुरू कर दी थीं। इसके बाद महिला ने भांजे के साथ फरार होने का कदम उठाया। अब पुलिस दोनों को तलाश कर चुकी है।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
दिल्ली में कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले, दिल्ली दंगों और अगस्ता वेस्टलैंड केस की सुनवाई कर रहे जज भी स्थानांतरित
सलमान खुर्शीद की टिप्पणी जम्मू-कश्मीर की जमीनी हकीकत : प्रवीण खंडेलवाल
आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया
केंद्र ने इंडिगो को टर्किश एयरलाइंस के साथ विमान लीज समझौता खत्म करने का दिया निर्देश
IPL 2025 Eliminator: रोहित शर्मा की शानदार 81 रन की पारी और बुमराह-बोल्ट की शानदार गेंदबाज़ी से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हराया, क्वालीफायर 2 में बनाई जगह