इंटरनेट डेस्क। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई के दौरान 81 संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं पुलिस कार्रवाई के दौरान कम से कम 64 लोगों की मौत होने की जानकारी भी सामने आई है।
खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी कि लगभग 2,500 पुलिस और सैनिकों ने मंगलवार को रियो डी जेनेरियो में एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस और तस्कर गिरोह के सदस्यों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम 64 लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में 4 पुलिसकर्मी भी शामिल है।
सरकार ने इस संबंध में जानकारी दी कि इस अभियान में 2,500 से ज्यादा सुरक्षा बलों के जवान शामिल थे। अभियान की योजना की एक साल से भी अधिक समय से बनाई जा रही थी। अभियान जारी रहने पर हताहतों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
PC: X
 अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
 - ट्रंप ने चीन पर 10% टैरिफ घटाया, अमेरिका और चीन के बीच हुआ व्यापार समझौता, जिनपिंग से बैठक के बाद रेअर अर्थ का रास्ता साफ
 - आरोप तय करने में होने वाली देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने क्यों जताई चिंता, पैन इंडिया अहम निर्देश जारी करने के दिए संकेत
 - दिल्लीः 16 साल के 'हैवान' ने 60 साल की महिला के साथ की थी दरिंदगी, कोर्ट ने भी जताई हैरानी, दोषी करार
 - 'आज राम, कल रावण बनेंगे', 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की आलोचना पर एक्टर के पक्ष में सद्गुरु, यश की सुंदरता के कायल
 - BB 19 Promo: 'ये लड़की छिछोरी...' तान्या ने पहना अमल का स्वेटर और मालती से लिया पंगा, फरहाना-प्रणित में भिड़े




