Next Story
Newszop

आप भी परिवार के साथ जरूर करें इन मस्जिदों की सैर, 500 साल पुराना है इतिहास

Send Push

 अगर आप मध्य प्रदेश में किसी ऐतिहासिक मस्जिद की तलाश कर रहे हैं तो यह लेख आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ प्रसिद्ध मस्जिदों के बारे में जानकारी देंगे।

imageताज उल मस्जिद मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी और सबसे खास मस्जिदों में से एक है। यह भोपाल में स्थित है। इस मस्जिद को मस्जिदों का ताज भी कहा जाता है। ताज-उल-मसाजिद का शाब्दिक अर्थ भी यही है। गुलाबी रंग की इस विशाल मस्जिद में दो सफेद गुंबददार मीनारें हैं। यह मध्य प्रदेश की सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

image

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में स्थित यह एक मस्जिद है जिसकी दीवारों पर आपको अरबी और संस्कृत शैली देखने को मिलेगी। इस मस्जिद की सबसे खास बात यह है कि इसकी दीवारों पर की गई नक्काशी पत्थर की लकड़ी की तरह दिखती है।कहा जाता है कि मस्जिद में गुजरात के कुशल कारीगरों द्वारा उत्कृष्ट नक्काशी की गई थी। ऐसा माना जाता है कि पूरे राज्य में केवल बुरहानपुर की शाही जामा मस्जिद में ही संस्कृत शिलालेख लिखे गए हैं। हिंदू मुस्लिम भाईचारे का प्रतीक आप इस मस्जिद से समझ सकते हैं।
 

Loving Newspoint? Download the app now