Next Story
Newszop

रांची में करोड़ों का ड्रेनेज व्यवस्था चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट : कांग्रेस

Send Push

रांची, 20 जून (Udaipur Kiran) । कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने सेठ पर तंज कसते हुये उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभानी की सलाह दी। शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि शहर में मेयर, डिप्टी मेयर का पद किसका था और आज अगर शहर में जल जमाव है तो इसका मूल कारण रांची के विधायक सीपी सिंह हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जो 100 करोड़ रुपये सीवरेज ड्रैनेज के नाम पर खर्च किया गया । वह भ्र्ष्टाचार का भेंट चढ़ गया। इसका परिणाम है की राजधानी में जल जमाव हो रहा है।

उन्होंने कहा कि घोटाले का नतीजा है कि हरमू नदी नाला बन गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व डिप्टी मेयर अपने पुत्र को निगम टेंडर देने में मशगूल रहे। भाजपा अपने कार्यकाल की नाकामियों का ठीकरा कब तक दूसरे पर फोड़ कर बचेगी।

अपनी जवाबदेही से भागना भाजपा की फ़ितरत रही है।

उन्होंने कहा कि संजय सेठ बयान देकर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहते हैं। सिन्हा ने कहा कि हर मामले पर राजनीतिक रोटी सेंकने का काम केंद्रीय मंत्री न करें,बल्कि अपनी ज़िम्मेदारी को भी पूरा करें।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Loving Newspoint? Download the app now