फरीदाबाद, 10 जुलाई (Udaipur Kiran) । हरियाणा के फरीदाबाद सहित आठ नगर निगम के लिए मनोनीत पार्षदों की सूची जारी की गई है। इस सूची में बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में रहने वाले योगेश शर्मा, नहरपार सेक्टर-86 निवासी प्रियंका बिष्ट बुधनी और गांव चंदावली निवासी जसवंत सैनी को मनोनीत पार्षद बनाया गया है। बताया जाता है कि योगेश शर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री और बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक पंडित मूलचंद शर्मा के खासमखास माने जाते है वहीं जसवंत सैनी शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल के खास समर्थकों में शामिल है और उनकी सिफारिश पर ही उन्हें इस पद से सुशोभित किया जाता है। इसके अलावा प्रियंका बिष्ट बुधनी उत्तराखंड से ताल्लुक रखती है। तीनों मनोनीत पार्षदों ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली, संगठन मंत्री, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक मूलचंद शर्मा, राज्यमंत्री राजेश नागर सहित भाजपा के दोनों जिलाध्यक्षों का आभार जताया और कहा कि जो पद और सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दिया है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा से करेगे।
(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर
You may also like
बोरिंग टेस्ट क्रिकेट.. बैजबॉल दिखाओ यार! मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल ने लिए इंग्लैंड के बल्लेबाजों के मजे; VIDEO
कुआलालंपुर : चीन-आसियान विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित
बिहार : वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में अब तक 66 प्रतिशत मतदाता कवर, 15 दिन बाकी
संजय निषाद का विपक्ष पर तीखा हमला, राहुल गांधी को दी गुरु बदलने की सलाह
शी चिनफिंग ने वैश्विक सभ्यता संवाद पर मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को बधाई पत्र भेजा