रांची, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) .
नामकुम के रामपुर निवासी अशोक मुंडा को उनके सामाजिक कार्यों और सरना धर्म के प्रति समर्पण को देखते हुए sunday को केंद्रीय सरना समिति का प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया.
यह नियुक्ति केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा और मुख्य पहान जगलाल पहान ने संयुक्त रूप से की. बबलू मुंडा ने sunday को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अशोक मुंडा को बधाई देते हुए कहा कि उनके जुड़ने से केंद्रीय सरना समिति को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि अशोक समाज और संगठन के हित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे.
अशोक की नियुक्ति पर मुख्य पहान जगलाल पहान, महादेव टोप्पो, जगरनाथ तिर्की, सुरेंद्र लिंडा, आकाश मुंडा, विशाल मुंडा, मुकेश मुंडा और मुन्ना हेमरोम सहित अन्य ने अशोक मुंडा को बधाई दी.
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
DDA recruitment 2025: 1,732 रिक्तियों के लिए विज्ञापन जारी, 6 अक्टूबर से आवेदन शुरू
Jaipur: एसएमएस अग्निकांड को लेकर अधीक्षक ने दिया चौंकाने वाला बयान
1 दिसंबर से लंका प्रीमियर लीग की शुरुआत, भारतीय खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
Entertainment News- अरबाज खान की दूसरी पत्नी कितनी छोटी हैं अरबाज से, आइए जानें
UPSC इंटरव्यू में फ़ेल होने के बावजूद ऐसे मिल सकती है सरकारी नौकरी