रांची, 27 अगस्त (Udaipur Kiran) । अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने बुधवार को हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों दोषी भाई हैं। दोनों ने आपसी विवाद के बाद शिवा कुमार राम की हत्या कर दी थी और साक्ष्य छुपाने के लिए शिवा के शव को छिपा दिया था।
अदालत ने दोनों दोषियों बंधनू उरांव और अनिल उरांव पर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
मामले के अनुसार शिवा कुमार राम की हत्या 15 नवंबर 2020 को हुई थी। घटना को लेकर मृतक के पिता ने पिठोरिया थाना में कांड संख्या 142/2020 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बंधनू उरांव और अनिल उरांव को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों दोषी बंधनू उरांव और अनिल उरांव पिठोरिया थाना क्षेत्र के दुबलिया गांव के निवासी हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
आज का सिंह राशिफल, 28 अगस्त 2025 : नौकरीपेशा लोगों को योग्यतानुसार काम मिलेगा
यहां हर साल लगती है सांपों की अदालत, नाग देवता खुद आकर बताते हैं क्यों काटा था`
मां मुस्लिम खुद करती हैं हनुमान चालीसा का पाठ… 82 की उम्र में कुंवारी हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस`
Aaj Ka Ank Jyotish 28 August 2025 : मूलांक 6 को आर्थिक मामलों में होगा लाभ, मूलांक 7 के सुख के साधन बढ़ेंगे, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल
भयंकर ठंड, ऊपर से रात का समय, फिर भी छोटे कपड़ों में महिलाओं को नहीं लगती ठंड, जाने क्या है वजह`