रांची, 25 जून (Udaipur Kiran) । झारखंड के दक्षिण पश्चिमी जिलों में 26 जून को भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है। विभाग के अनुसार जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढवा, चतरा और लातेहार शामिल है। इसके अलावा 28 जून तक गर्जन और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश 60.4 मिमी जमशेदपुर में रिकॉर्ड की गई।
वहीं बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.4, जमशेदपुर में 32.4, डालटेनगंज में 34.6, बोकारो में 33.1 और चाईबासा में तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
Vastu Tips- क्या आप फोन को बाथरूम में ले जाते हैं, जानिए इसके वास्तु दोष के बारे में
Amazfit Balance 2 भारत में लॉन्च: इतनी फीचर-पैक वॉच इतनी कम कीमत में? जानिए पूरी डिटेल!
Health Tips- कच्चा प्याज खाने से कैंसर का होता हैं खतरा कम, जानिए पूरी डिटेल्स
Shark Tank India Season 5: Registration Now Open for Aspiring Entrepreneurs
आगरा में सीआईपी का दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र स्थापित किया जाएगा : कैबिनेट