शिमला, 03 जून (Udaipur Kiran) । राजधानी शिमला स्थित महिला पुलिस थाना में शादी का झूठा झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(एम) और 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि जुब्बल निवासी सुजल ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसी झूठे वादे और भविष्य के सपने दिखाकर, आरोपी सुजल ने उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने लंबे समय तक उसे शादी के बंधन में बांधने का विश्वास दिलाया। इसके चलते उसने आरोपी पर भरोसा किया। लेकिन बाद में आरोपी अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी और यौन शोषण का एहसास होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।
महिला थाना ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमें अब आरोपी सुजल की तलाश में जुट गई हैं औऱ आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर काम करना शुरू कर दिया है।
—————
(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा
You may also like
संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को 'युनिफिल' का नया प्रमुख नियुक्त किया
बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...
क्या है 'ऐ जिंदगी' फिल्म की खासियत? जानें इसकी नई उपलब्धियों के बारे में!
अनुष्का शर्मा ने बेंगलुरु में भगदड़ पर जताया दुख, विराट कोहली की जीत का जश्न भी मनाया!
अखिल अक्किनेनी और ज़ैनब रावजी की शादी: जानें उम्र का अंतर और अन्य जानकारी