रांची, 19 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड सरकार की ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ अब रांची जिले की महिलाओं के लिए एक बड़ी उम्मीद बन गई है। इस योजना के जरिए महिलाएं अब खुद कमाई कर रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं।
जुलाई महीने में अब तक रांची जिले की 7023 महिलाओं के बीच 1.29 लाख से ज्यादा चूजे, 2531 महिलाओं को 40 हजार बत्तख और 2252 महिलाओं को 5637 बकरियां दी गई हैं। ये सब अंडा उत्पादन, बकरी पालन और बतख पालन के लिए दिया गया है ताकि महिलाएं अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकें।
जिला प्रशासन की निगरानी में चल रही इस योजना का असर साफ दिख रहा है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री खुद हर प्रखंड की रिपोर्ट की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि योजना का लाभ सही महिलाओं तक समय पर पहुंचे और इसका शत-प्रतिशत सत्यापन भी कराया जाए।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की समीक्षा के लिए उपायुक्त ने एक ऑनलाइन बैठक भी की। इसमें जिला सामाजिक सुरक्षा, पशुपालन विभाग, बैंक अधिकारियों और नीति आयोग से जुड़े प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि योजना का लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद महिला को आत्मनिर्भर बनाना।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
तिरपाल की झोपड़ी से जापान तक: उत्तर प्रदेश की पूजा बनी राष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रतिभा की मिसाल
VI ने अपने यूजर्स को किया खुश, अपने इन रिचार्ज प्लान में किए बदलाव, अब कम कीमत में मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
आज करोड़ों में है कमाई, लेकिन एक वक्त था जब इस एक्टर ने 300 रुपये की पहली सैलरी से खरीदा था घी`
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष आज करेंगे नवीन विधायक विश्राम-गृह का भूमि-पूजन
शास्त्रीय ज्ञान के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी राहत! संस्कृत विद्यालय में प्रवेश की तिथि बढ़ी आगे, जाने नई डेडलाइन