इस्लामाबाद , 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । पाकिस्तान के बलूचिस्तान के तटीय शहर ग्वादर में बलूच महिला मंच (बीडब्ल्यूएफ) की केंद्रीय संयोजक डॉ. शाली बलूच को उनके सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वह बीडब्ल्यूएफ के आगामी सम्मेलन के सिलसिले में दौरे पर थीं। ग्वादर प्रेस क्लब में 27 जुलाई को आहूत सम्मेलन से पहले शुक्रवार को उन्हें उनके साथियों के साथ गिरफ्तार करने की तीखी आलोचना हुई है।
द बलूचिस्तान पोस्ट की खबर में यह जानकारी दी गई है। इस सम्मेलन में बलूचिस्तान में बलूच राजनीतिक दलों और समकालीन मुद्दों पर राज्य की कार्रवाई पर चर्चा होनी थी। डॉ शाली और उनके साथियों को ग्वादर के सुरबंदर में हिरासत में लिया गया। हालांकि अभी तक न तो स्थानीय प्रशासन और न ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इन लोगों की हिरासत की पुष्टि की है।
डॉ. शाली बलूच प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें बलूच महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा तक पहुंच और जबरन गुमशुदगी के मुद्दों पर मुखर वकालत के लिए जाना जाता है। वो बलूचिस्तान में राजनीतिक और नागरिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने में भी अग्रणी हैं। बलूच महिला मंच बलूचिस्तान के दूरदराज के इलाकों में सक्रिय है। उनकी गिरफ्तारी ने मानवाधिकार पर्यवेक्षकों और राजनीतिक हलकों में चिंता पैदा कर दी है।
———–
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
SM Trends: 27 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
हर दिन घीˈ खाएं या मक्खन? स्टडीज़ ने खोले बड़े राज़. ये पढ़कर खुद तय कर पाएंगे सेहतमंद ऑप्शन
यहां स्पर्म डोनरˈ लड़के बन रहे लखपति कमाई के लिए करते हैं ऐसा काम! इंडिया में मिलते हैं कितने पैसे?
असम : हेलेम पुलिस की जांच में कार से 67 लाख नकदी बरामद
श्यामलाताल बनेगा इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल, ₹490.94 लाख की 'लेक फ्रंट डेवलपमेंट परियोजना' प्रगति पर