झालावाड़, 22 जून (Udaipur Kiran) । झालावाड़ का जवान पवन प्रजापति (28) असम में शहीद हो गया। रविवार को जवान का उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। जवान को 5 साल के बेटे ने दादा की गोद में बैठकर मुखाग्नि दी। इससे पहले जवान की पार्थिव देह शनिवार शाम झालावाड़ मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां से रविवार सुबह शहीद की पार्थिव देह असनावर लायी गयी। 8 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा के साथ देह पैतृक गांव खेरखेड़ा पहुंची। जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और अंत्येष्टि हुई। पवन प्रजापति पिछले 9 साल से सेना में थे। वे 14 जून को ही गांव से असम गए थे। गुरुवार रात एक हादसे में उनकी मौत हो गयी थी। शहीद पवन प्रजापति के पिता प्रेमचंद किसान है। शहीद के एक 5 साल का और दूसरा 6 महीने का बेटा है।
—————
(Udaipur Kiran) / राजीव
You may also like
पर्यावरण में संतुलन बनाए रखते हैं पेड़-पौधे : आशा लकड़ा
इन लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करें! हो सकता है पीलिया!
क्या गुड़ वाकई चीनी से ज़्यादा सेहत के लिए बेहतर है? जानिए असली सच्चाई
सिर्फ़ एक हफ़्ते में ठीक हो जाएगा ख़राब लीवर! बस दिन में एक बार खाएं ये फल..
तेजस्वी यादव पर जीवेश मिश्रा और मंगल पांडेय ने कसे तंज