-50 हजार से तीन लाख की आबादी वाले शहरों के बीच हुआ सर्वेक्षण
धमतरी, 17 जुलाई (Udaipur Kiran) । स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 -25 में नगर पालिक निगम धमतरी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। पूरे देश में 50 हजार से तीन लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में नगर पालिक निगम धमतरी ने 71 वां स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही जिले के चार नगर पंचायत नगरी, भखारा, मगरलोड एवं आमदी को एक स्टार रेटिंग मिला है।
गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में 75 शहरों को 74 पुरस्कार चार कैटेगरी में बांटे। पिछले सत्र 2023 – 24 में स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिक निगम धमतरी की रैंकिंग 579 थी। इस बार नगर पालिक निगम धमतरी ने बड़ी छलांग लगाते हुए कुल स्कोर के आधार पर शीर्ष 100 मध्यम शहरों की रैंकिंग के आधार पर 50 हजार से तीन लाख आबादी वाले श्रेणी में 71 वां रैंक हासिल किया है। जिसमें कुल 9523 स्कोर बनाया है। इसके साथ ही धमतरी को पहली बार तीन स्टार सर्टिफिकेशन और ओडीएफ पल्स प्लस का दर्जा भी प्राप्त हुआ है। यह सम्मान नगर निगम की कुशल टीम, सफाई कर्मियों, स्वच्छता दीदियों, सुपरवाइजरों, जनप्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस उपलब्धि के लिए नगर निगम की पूरी टीम सहित नगरवासियों को बधाई दी। महापौर व आयुक्त ने सराहनीय पहल करते हुए सभी वार्डों के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता कराने की घोषणा की है, जो वार्ड सबसे साफ, सुंदर और अनुशासित होगा। उस वार्ड को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें पार्षद और वार्डवासी जागरूक होकर अपनी भागीदारी निभाएंगे।
नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने बताया कि शहरवासियों के सहयोग और निगम के अधिकारी-कर्मचारी के सतत प्रयास से यह उपलब्धि मिली है। आगे भी शहर के नागरिकों का सहयोग प्राप्त होगा, ऐसी आशा एवं विश्वास है। निगम की टीम आगे भी स्वच्छता अभियान जारी रखेगी। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में शहर की जनता अपनी सहभागिता निभाएगी।
निगम के उपायुक्त पीसी सार्वा ने बताया कि नगर पालिक निगम धमतरी ने 50 हजार से तीन लाख आबादी वाली श्रेणी में देश के टाप 100 शहरों में 71 वां रैंक हासिल किया है। इसके साथ ही तीन स्टार रेटिंग भी मिला है। यह शहरवासियों और निगम के लिए बड़ी उपलब्धि है। जिले के लिए भी बड़ी उपलब्धि है कि नगर निगम धमतरी के साथ ही चार नगर पंचायत नगरी, भखारा, आमदी और मगरलोड को स्वच्छता के लिए एक स्टार रेटिंग मिला है।
(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा
You may also like
Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...
अमेरिकी सोलर कंपनियों ने भारत, इंडोनेशिया और लाओस से होने वाले आयात पर टैरिफ की मांग की
बिहार की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है : पीएम मोदी
सीजीएचएस की दरों में जल्द संशोधन किया जाएगा : मनसुख मांडविया
मध्य प्रदेश: मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कांग्रेस पर साधा निशाना