Period Pain Relief : पीरियड्स का समय हर महिला और लड़की के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण और दर्द भरे दिनों में से एक होता है। ये तीन से पांच दिन इतने मुश्किल होते हैं कि कई बार सामान्य काम करना भी भारी पड़ जाता है। कमर, पेट और जांघों में तेज दर्द, मूड स्विंग्स, कमजोरी, मानसिक तनाव और न जाने कितनी परेशानियां इस दौरान सामने आती हैं। कई बार दर्द इतना असहनीय हो जाता है कि बिना दवा लिए गुजारा ही नहीं होता। लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुछ आसान और इफेक्टिव घरेलू नुस्खे आपके इन मुश्किल दिनों को आसान बना सकते हैं? योगा एक्सपर्ट सोनम संधू ने एक बेहद आसान और असरदार देसी नुस्खा शेयर किया है, जो आपके पीरियड्स को हल्का और कम दर्दभरा बना सकता है। आइए, इस नुस्खे के बारे में विस्तार से जानते हैं।
6 दिन, 1 चम्मच देसी घी और गुनगुना पानीयोगा एक्सपर्ट सोनम संधू बताती हैं कि अगर आप एक महिला हैं, तो पीरियड्स शुरू होने से पहले तीन दिन और पीरियड्स के पहले तीन दिनों तक रोजाना गुनगुने पानी में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीना चाहिए। यानी कुल मिलाकर 6 दिन तक इस नुस्खे को अपनाएं। सोनम के मुताबिक, अगर आप लगातार तीन महीने तक इस रेमेडी को फॉलो करती हैं, तो पीरियड्स का दर्द लगभग खत्म हो सकता है। इतना ही नहीं, इस नुस्खे से पीरियड्स समय पर आने लगते हैं और ब्लड क्लॉट्स की समस्या भी कम हो जाती है।
कैसे काम करता है ये आयुर्वेदिक नुस्खा?सोनम बताती हैं कि देसी घी में गुड फैट होता है, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। आयुर्वेद में घी को एक नेचुरल लुब्रिकेंट माना जाता है, जो शरीर के अंदरूनी हिस्सों को हाइड्रेशन और सॉफ्टनेस देता है। पीरियड्स के दौरान होने वाला तेज दर्द गर्भाशय में होने वाले खिंचाव की वजह से होता है। देसी घी इस खिंचाव को कम करने में मदद करता है, जिससे दर्द में काफी राहत मिलती है। ये नुस्खा न सिर्फ दर्द कम करता है, बल्कि पीरियड्स को रेगुलर करने में भी असरदार है।
इन महिलाओं के लिए है खासये आयुर्वेदिक नुस्खा हर लड़की और महिला के लिए फायदेमंद है, लेकिन कुछ खास परिस्थितियों में इसे जरूर आजमाना चाहिए। अगर आपको पीरियड्स में बहुत ज्यादा दर्द होता है, पीरियड्स समय पर नहीं आते, ब्लड फ्लो अनियमित रहता है या ब्लड क्लॉट्स बनते हैं, तो ये नुस्खा आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। इसके अलावा, अगर आपको पीरियड्स के दौरान कब्ज जैसी पाचन समस्याएं या हार्मोनल इंबैलेंस की शिकायत रहती है, तो गुनगुने पानी में देसी घी मिलाकर पीना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
You may also like
पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी रोते हुएˈ बोला- मैं बच्चों को संभाल लूंगा जाओ तुम खुश रहो
प्रकाश आंबेडकर ने महाराष्ट्र चुनाव पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट में 18 अगस्त को सुनवाई
2 दिन में मस्से गायब! बवासीर के इस देसी इलाजˈ ने कर दिखाया वो जो सर्जरी भी न कर पाई
हमास के बंधकों में शामिल नेपाली छात्र विपिन जोशी की मां और बहन ने की इजराइली राष्ट्रपति से मुलाकात
बर्फ समझकर मत चाटो आसमान से गिरे टुकड़े हो सकतेˈ हैं प्लेन से टपके पेशाब के गोले जानिए हवाई जहाजों की गंदगी की कहानी